फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पुरुष व महिला खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

Tue, 11 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल देतीं ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खेल निदेशालय की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर अलग-अलग जिलों में राज्य स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबॉल व एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई है। 22 से 25 नवंबर को चित्रकूट धाम में राज्य स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबाॅल प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

इसके लिए मंगलवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। जिसमें प्रियांशी यादव, अंशिका, कशिश प्रिया, चारू गुप्ता, साक्षी कसौधन, साजिया बानो, शहनूर बानो, काजल निषाद, समृद्धि चतुर्वेदी, कामाक्षी का चयन हुआ है।
वाराणसी में 14 नवंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक्स का ट्रायल हुआ। इसमें 100 मीटर दौड़ में अंश चौरसिया, आदर्श गिरि व 200 मीटर में अंशू चौरसिया का चयन हुआ। 400 मीटर में यश गुप्ता, अनूप, 800 मीटर में रितु राज, अविरल सिंह, 1500 मीटर में रितुराज, यश गुप्ता, 3000 मीटर में आशीष बौद्ध, 110 मीटर में आदित्य, लंबी कूद में दुर्गेश वर्मा व शॉटपुट में मनीष कुमार का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में 100 मीटर के लिए यशु, सोनग शाह, 200 मीटर में काजल श्रीवास्तव, सना बानो, 400 मीटर में शगुन मौर्या, दिव्यांशी, 800 मीटर में शगुन मौर्या, साजिया, 1500 मीटर में साक्षी गौतम, साजिया, 3000 मीटर में सारिका, लंबी कूद में सना बानो व शॉटपुट में कृति सोनी का चयन हुआ है।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि यहां से चयनित खिलाड़ियों का बुधवार को मंडलीय ट्रायल अयोध्या के डाभासेमर स्टेडियम में होगा। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, निवास, जन्म प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें