फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

Thu, 11 Sep 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
श्यामनगर में ट्रायल देते ​​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उप्र की 60वीं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से पयागीपुर के श्याम नगर के मैदान पर खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। संगठन के सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. बाबादीन चौधरी की संयोजन में 14 वर्ष बालक वर्ग के ट्रायथलाॅन सी (तैराकी, साइकिल चलाना, दौड़ना) में शिवम वर्मा, बालिका वर्ग के ट्रायथलान बी में समृद्धि सिंह का चयन हुआ।
विज्ञापन

वहीं, 16 वर्ष बालक वर्ग में 600 मीटर दौड़ में आशुतोष गौतम, 60 मीटर में अंश चौरसिया व दुर्गेश वर्मा चयनित हुए। लंबी कूद के बालक वर्ग में आदर्श गिरी, बालिका वर्ग गोला फेंक में कीर्ति सोनी, लंबी कूद में बालिका में सोनम शाह, 18 वर्ष बालक वर्ग के 1000 मीटर दौड़ में अंतरिक्ष कसौधन व अमन कुमार विजयी हुए। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अतुल कुमार पाल व बालिका वर्ग हाईजंप में सुधा, 23 वर्ष पुरुष वर्ग के 10,000 मीटर दौड़ में अवधेश मिश्रा, महिला वर्ग में 10,000 मीटर में प्रिया शुक्ला व 5000 मीटर में संजू मिश्रा का चयन किया गया।
चयनकर्ता महेश कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 14 से 16 सितंबर तक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक के रूप में स्टेडियम एथलेटिक्स कोच आशा ,अर्पिता मिश्रा, अंजू मौजूद रहीं। चयनित खिलाड़ियों को संजय तिवारी, राकेश कुमार, आशुतोष यादव, हीरालाल यादव ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें