फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन पर गिरा, बिजली गुल

Tue, 19 Jul 2016 10:28 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कई इलाकों में अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के दौरान इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सीतानगर के पास एक पेड़ 400 केवी के 33 हजार सप्लाई के तार पर गिर पड़ा। इसकी वजह से डाकखाना उपकेंद्र को होने वाली बिजली की सप्लाई ठप हो गई। छह घंटे की मेहनत के बाद वन कर्मियों ने पेड़ को काटकर तार से अलग किया, तब जाकर सप्लाई चालू की गई। बिजली की सप्लाई नहीं होने से शहर की 50 हजार की आबादी को परेशान रही। 
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के सीतानगर के पास मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक बरसात के दौरान एक पेड़ 400 केवी के 33 हजार बिजली सप्लाई वाले तार पर गिर पड़ा। 33 हजार सप्लाई के तार पर पेड़ गिरने से डाकखाना उपकेंद्र पूरी तरह से ठप हो गया। अचानक उपकेंद्र बंद होने से पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी फॉल्ट ढूंढ़ने में जुट गए। इस दौरान अधिकारियों को जानकारी मिली कि सीतानगर के पास पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिरा है। देखते ही देखते पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए।

जेई जियालाल ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन करके पेड़ हटाने के लिए मदद मांगी। सूचना के बाद पहुंचे वन कर्मियों ने करीब छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पेड़ को काटकर तार से अलग किया। तार अलग होते ही बिजली कर्मियों ने तार को पोल से जोड़कर सप्लाई शुरू की। देर शाम साढ़े छह बजे डाकखाना उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति चालू की गई। डाकखाना विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई बंद होने से विवेक नगर, करौंदिया, निराला नगर, बढ़ैयावीर, चौक, गंदानाला समेत करीब दो दर्जन मोहल्लों की 50 हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें