फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एचटी लाइन पर गिरी डाल, चार घंटे ठप रहे दो उपकेंद्र

Mon, 19 Oct 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर। एचटी लाइन पर डाल गिरने से तार इंसुलेटर से उतर गए और आपूर्ति बाधित हो गई। इससे क्षेत्र के दो उपकेंद्रों पकड़ी व धम्मौर का संचालन रविवार को करीब चार घंटे तक ठप रहा। इस दौरान लगभग 200 गांवों में बिजली गुल रही। 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

पयागीपुर स्थित 220 केवीए पारेषण उपकेंद्र से पकड़ी व धम्मौर सब स्टेशनों को आने वाली एचटी बिजली लाइन पर दोपहर 1:50 बजे के करीब अहिमाने गांव के पास एक डाल गिर गई। इसकी वजह से तार और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उतुरी, बालमपुर, भाईं, रसूलपुर, लौहर, सराय, बहरौली, देहली मुबारकपुर, कतकौली, गौहानी, लोदीपुर, अलहदादपुर, कुतुबपुर, उदयपुर, प्रतापगंज, पलिया, निगोलिया, अमेठा, बनकेपुर व काशीराम का पुरवा समेत तकरीबन 200 गांवों में शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बहरौली निवासी प्रमोद पांडेय, सोनू सिंह, रामफेर, लखनपुर के राकेश यादव, सूरज तिवारी व जिलाजीत ने बताया कि लगातार कई घंटों तक बिजली गुल रहने से उन्हें पेयजल सहित तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपखंड अधिकारी टीपी जायसवाल ने कहा कि मरम्मत कार्य कर शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें