फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनमय को लॉटरी से मिला 16 करोड़ रुपये के इंजेक्शन का दान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गंभीर बीमारी से झूल रहे मासूम अनमय के परिवार के लिए राहत भरी खबर है। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-वन बीमारी से पीड़ित आठ माह के अनमय का नाम इंजेक्शन बनाने वाली अमेरिका की नावार्टिस कंपनी की लॉटरी में खुला है। अब अनमय को 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन मुफ्त लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के सौरमऊ निवासी सुमित सिंह के मासूम बेटे अनमय की तबीयत खराब रहती थी। सुमित सिंह ने तीन माह बच्चे का लखनऊ से लेकर दिल्ली के बड़े अस्पतालों में उपचार कराया। सर गंगा राम हॉस्पिटल नई दिल्ली के चिकित्सकों ने लक्षणों के आधार पर टेस्ट कराया तो गत 29 जुलाई को पता चला कि अनमय को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-वन नामक बीमारी है। डॉक्टरों ने बताया कि इस बीमारी से ग्रसित बच्चा दो साल से ज्यादा जीवित नहीं रह पाता। इलाज में सिर्फ एक इंजेक्शन कारगर है। इसे सिर्फ अमेरिका की नावार्टिस कंपनी बनाती है। विदेश में मिलने वाले इस इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपये है। इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर अखबारों व इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर अनमय को बचाने के लिए अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत करीब दो करोड़ रुपये से ज्यादा चंदे के रूप में मिला भी है। शनिवार को अनमय के बाबा राम विनय सिंह ने बताया कि अमेरिका की नावार्टिस कंपनी प्रत्येक वर्ष विश्व भर में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-वन बीमारी से पीड़ित 100 बच्चों को निशुल्क इंजेक्शन लगाती है। बच्चों के चयन के लिए लॉटरी की व्यवस्था है। इसके लिए सर गंगाराम हॉस्पिटल में अनमय का पंजीयन कराकर आवेदन किया गया था। कंपनी की ओर से लॉटरी के जरिए निकाली गई 100 बच्चों की सूची में अनमय का नाम भी शामिल है। अब अनमय को निशुल्क इंजेक्शन लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें