फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में मोबाइल की रोशनी में इलाज

Thu, 13 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज हो गया है किंतु हालात पहले से भी खराब दिखते हैं। आजकल बिजली कट जाने पर यहां मोबाइल की रोशनी में मरीज देखे जा रहे हैं। ये हालात इसलिए बने हैं क्योंकि विशेष लाइन से 13 दिन से आपूर्ति बंद है। अस्पताल को भी लोकल सप्लाई दी जा रही है जो हर 15-20 मिनट पर कट जाती है।
विज्ञापन



इन दिनों शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ाई हु्ई है। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए आई विशेष लाइन में खराबी आ गई। 13 दिन पहले आई यह दिक्कत जब बहुत गहराने लगी तो सीएमएस ने जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्या रखी। जिलाधिकारी के निर्देश पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शहर की लाइन से अस्पताल की भी लाइन जोड़ दी लेकिन इससे समस्या और बढ़ गई है।


मेडिकल कॉलेज के पुरुष जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को बिजली कटौती का असर देखने को मिला। सुबह करीब 10:30 से दोपहर 12 बजे तक कई बार कटौती हुई। इससे ओपीडी में मरीजों को देख रहे चिकित्सकों के साथ ही तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



बिजली गुल होने पर चिकित्सकों ने मोबाइल की रोशनी में मरीजों की जांच की। इस दौरान पांच से 10 मिनट के लिए कई बार कटौती हुई। सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि बार-बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से आग्रह किया जा रहा है। लगातार जनरेटर से भी काम नहीं किया जा सकता। थोड़ी-थोड़ी देर पर बिजली कट जाती है।




अभी राहत के आसार नहीं
अस्पताल को 33 हजार वोल्ट की लाइन से कनेक्शन दिया गया था। यह लाइन खराब हो गई है जिसकी मरम्मत चल रही है। बारिश बंद होने से पहले इसकी मरम्मत का काम पूरा होना संभव नहीं है। फिलहाल 11 हजार वोल्ट की लाइन से अस्पताल को आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

-गौरव तिवारी, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें