फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसाफिरखाना में बनेगा ट्रॉमा सेंटर

Mon, 09 Nov 2015 11:00 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है। ट्रॉमा सेंटर बनने से वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं के घायलों को त्वरित इलाज मुहैया हो सकेगा।
विज्ञापन


शासन से बीते दिनों अमेठी जिले में एक ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की थी। शासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर स्थान व निशुल्क भूमि चिह्नित कर अवगत कराने को कहा था।

जिला प्रशासन की ओर से ट्रॉमा सेंटर के लिए भूमि चिह्नांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। सीएमओ डॉ. आनंद ओझा ने बताया प्रशासन ने ट्रॉमा सेंटर के लिए मुसाफिरखाना स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का चयन किया है।
विज्ञापन


इस जमीन पर अभी पुराना जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है। ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए इस परिसर में पर्याप्त जमीन है।

कोई दिक्कत नहीं आए इसके लिए पुराने स्वास्थ्य केंद्र के ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के माध्यम से शासन को भेजा गया है। शासन से भूमि चिह्नांकन और ध्वस्तीकरण पर संस्तुति मिलने के बाद ट्रॉमा सेंटर की स्थापना का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें