फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से चरमराई गैस की आपूर्ति

Wed, 09 Sep 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ट्रांसपोर्टरों की दो दिवसीय हड़ताल से जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। बीते सोमवार व मंगलवार को रिफिल लोड नहीं मिलने से इंडेन, भारत व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उपभोक्ता परेशान रहे। बुधवार को ग्रामीण अंचल के साथ शहरी उपभोक्ता भी गैस एजेंसियों पर उमड़ पड़े।
विज्ञापन


 बीते सप्ताह ट्रांसपोर्टरों ने दो दिवसीय हड़ताल कर दी थी। दो दिन तक परिवहन सेवाएं बाधित होने से पेट्रो कंपनियों के प्लांट से भरे सिलेंडरों को एजेंसियों को सुल्तानपुर के लिए रवाना नहीं किया जा सका। वाहनों के अनावश्यक ठहराव से लोड प्लांट में ही फंसे रह गए। बीते सोमवार व मंगलवार को जिले को हिंदुस्तान पेट्रोलियम समेत अन्य कंपनियों के लोड नहीं मिल सके।

 48 घंटे रिफिल की आपूर्ति बाधित होने से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। उपभोक्ताओं के बुधवार को बड़ी संख्या में अमेठी, सुल्तानपुर, हिंदुस्तान, भारत व इंडेन गैस की एजेंसियों पर उमड़ने से व्यवस्था बेपटरी हो गई। शहरी क्षेत्र में स्थान की कमी से एजेंसियों को शहर के बाहर रिफिल का वितरण कराना पड़ा। मांग के सापेक्ष आपूर्ति नहीं मिल पाने से अभी एक सप्ताह तक सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें