फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: असरोगा में करीब 40 करोड़ से बनेगा पारेषण उपकेंद्र

Mon, 30 Sep 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एक और पारेषण विद्युत उपकेंद्र की स्थापना का रास्ता तकरीबन साफ हो गया है। डिजाइन का तकनीकी अनुमोदन मिलते ही 132 केवीए पारेषण उपकेंद्र की स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए असरोगा में करीब दो हेक्टेयर परती भूमि 99 वर्ष के लिए लीज पर ले ली गई है।
विज्ञापन

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के किनारे असरोगा ग्राम पंचायत में पारेषण का 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र बनाने की शासन ने पहले ही स्वीकृति दे दी थी। मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने असरोगा ग्राम पंचायत की परती दो हेक्टेयर भूमि को 99 वर्ष की लीज पर पारेषण निगम को दिला दी है। इसके बाद निगम के इंजीनियरों ने उपकेंद्र की स्थापना में लगाए जाने वाले संयंत्रों व लाइन निर्माण के सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। इंजीनियरों के मुताबिक अमेठी जिले के मुसाफिरखाना जाने वाली लाइन से नए पारेषण उपकेंद्र की लाइन निकाली जाएगी।
करीब चार किमी लाइन उपकेंद्र के लिए बनाई जाएगी। उपकेंद्र में 40 एमवीए की क्षमता के दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से उपकेंद्र की स्थापना कराई जाएगी। सर्वे का कार्य पूरा करने के बाद पारेषण निगम ने उपकेंद्र की बनाई गई डिजाइन की तकनीकी स्वीकृति के लिए पावर कॉर्पोरेशन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद उपकेंद्र की स्थापना का कार्य शुरू कराया जाएगा। स्थापना से शहर के पयागीपुर पारेषण उपकेंद्र परिसर में संचालित 132 केवीए उपकेंद्र भारमुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन



सात उपकेंद्रों को मिल सकेगी निर्बाध बिजली
असरोगा के नए 132 पारेषण उपकेंद्र से वितरण निगम के सात बिजली उपकेंद्रों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इसमें असरोगा, बंधुआकलां, कुड़वार, सरकौड़ा, ऊंचगांव, हसनपुर, असरोगा को सीधे असरोगा पारेषण उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। अभी तक वितरण के इन उपकेंद्रों को शहर के पयागीपुर स्थित 132 केवीए उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति दी जा रही है।



वर्ष 2026-2027 में उपकेंद्र चालू करने का लक्ष्य

पारेषण निगम के अधिशाषी अभियंता रविकुमार यादव ने बताया कि उपकेंद्र को वित्तीय वर्ष 2026-2027 में चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। तकनीकी स्वीकृति मिलते ही स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें