फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच थाना प्रभारी इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए बुधवार रात एसपी ने पांच थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी की ओर से जारी आदेश में अमेठी कोतवाल व एसओ कमरौली से थाने का प्रभार वापस लेते हुए उनकी तैनाती अपराध शाखा में की गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस व अपराध शाखा के एक-एक निरीक्षक को थानों का प्रभार मिला है। एसपी ने सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
त्योहारों के पहले जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था कायम करने के लिए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बुधवार देर रात पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्देशों के क्रम में पांच थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है।
एसपी की ओर से जारी आदेश में अमेठी थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार व थानाध्यक्ष कमरौली लक्ष्मीकांत सोनकर से थाने का प्रभार हटाते हुए उन्हें अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक परशुराम ओझा को जामों थाने का प्रभारी निरीक्षक, अपराध शाखा में कार्यरत निरीक्षक राजीव सिंह को प्रभारी निरीक्षक फुरसतगंज बनाया गया है।
विज्ञापन

पीपरपुर कोतवाल श्याम सुंदर को प्रभारी निरीक्षक अमेठी, थानाध्यक्ष फुरसतगंज संदीप राय को थानाध्यक्ष कमरौली व थानाध्यक्ष जामों रवींद्र सिंह को पीपरपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
एसपी ने सभी को तत्काल अपने नई तैनाती वाले थाने में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया है। एसपी ने दायित्वों में लापरवाही व कानून व्यवस्था खराब होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें