सुल्तानपुर। जिले में सात खंड शिक्षा अधिकारियों का गैर जनपद तबादला हुआ है। उनके स्थान पर सात नए खंड शिक्षा अधिकारियों ने कार्यभार संभाला है। तबादला होने वालों में शिवशंकर मिश्र, सुनील कुमार यादव, राम बहादुर, बलदेव प्रसाद यादव, रोजी सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र व पूजा पाठक शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, राजीव कुमार यादव, राम मिलन यादव, रमाकांत राम, राजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार,ममता सरकार व अरविंद कुमार नए खंड शिक्षा अधिकारी जिले में आए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि स्थानांतरित अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। नए अधिकारियों को कार्यभार दिला दिया गया है। संवाद