फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हड़ताल से 20 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

Fri, 13 Feb 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। स्रोत-संगठन।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पांच दिवसीय कार्यदिवस की मांग के लिए बृहस्पतिवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने जुलूस निकालते हुए मांग पत्र केंद्र सरकार को भेजा है। वहीं, हड़ताल से करीब 20 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेन-देन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

संगठन के आह्वान पर फोरम के जिलाध्यक्ष कॉमरेड अशोक शुक्ला के नेतृत्व में बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज, सेंट्रल बैंक सहित अन्य कर्मियो ने शहर में जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने सभी प्राइवेट बैंकों में पहुंचकर हड़ताल में शामिल होने के लिए उनसे सहयोग मांगा। पदाधिकारियों ने सभी श्रम कानूनों को हटाकर चार श्रम संहिता लागू करने का विरोध जताया। हड़ताल से स्टेट बैंक व ग्रामीण बैंक के कर्मचारी विरत रहे। अन्य बैंकों के बंद रहने से ग्राहकों को वापस होना पड़ा।
कर्मचारियों के मुताबिक हड़ताल से जिले में 20 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार प्रभावित हुआ है। जुलूस के बाद फोरम ने केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा है। इस मौके पर आरसी शुक्ल, आलोक सिंह, पवन तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें