फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बैंक शाखाओं में दो दिन से लेनदेन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हनुमानगंज बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखाओं में बुधवार व बृहस्पतिवार को बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सर्वर फेल रहा तो बॉब में नेटवर्क केबल कटने से कामकाज बाधित रहा। इससे दोनों शाखाओं के खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हनुमानगंज कस्बा स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा में बुधवार दोपहर को अचानक बीएसएनएल नेटवर्क का सर्वर फेल होने से लेनदेन सहित बैंक के सभी कार्य ठप हो गए। देर शाम तक नेटवर्क ठीक नहीं होने से लेनदेन प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को भी यही स्थिति बनी रही। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा की हनुमानगंज शाखा में सेटेलाइट नेटवर्क सिस्टम लगा है। बुधवार को जब वहां बैंकिंग कार्य शुरू हुआ तो सर्वर फेल हो गया।
बैंककर्मियों की जांच में पता चला कि सेटेलाइट छतरी से सिस्टम तक आने वाली केबल किसी ने काट दी है। इससे नेटवर्क सप्लाई बंद हो गई है। नेटवर्क खराब होने की सूचना आईटी सेक्शन को दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद नेटवर्क सर्वर दुरुस्त होने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में लेनदेन की व्यवस्था पटरी पर आ सकी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक व बॉब के अधिकारियों की मानें तो सर्वर की समस्या की वजह से दोनों बैंक शाखाओं में मिलाकर 30 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन प्रभावित रहा। बॉब के हनुमानगंज शाखा प्रबंधक रविकांत पांडेय ने बताया कि नेटवर्क समस्या से लेनदेन प्रभावित रहा। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। बृहस्पतिवार देर शाम नेटवर्क की समस्या दूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें