फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु फार्मासिस्ट ने कराया प्रसव, नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। सीएचसी पर इंटर्नशिप कर रही एक फार्मासिस्ट ने बृहस्पतिवार को एक महिला का सामान्य प्रसव कराया। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवारीजनों ने चिकित्सक समेत अन्य लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में छह महीने से ट्रेनी फार्मासिस्ट से ही स्टाफ नर्स का काम लिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे महेशुआ गांव की पूजा पाठक पत्नी शिवशंकर पाठक को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे दिन में पूजा ने सामान्य प्रसव से बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि पूजा का प्रसव एक ट्रेनी फार्मासिस्ट ने कराया था। जन्म के बाद पूजा को अधिक रक्तस्राव शुरू हो गया।
बच्चा सुस्त होने लगा। करीब डेढ घंटे बाद जच्चा और बच्चा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिवारीजन दोनों को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि नवजात की मौत हो गई।
पूजा को नाजुक हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूजा के परिवारीजनों ने सीएचसी पर तैनात चिकित्सक व अन्य कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चा धिकारियों से शिकायत की है।
मामले की होगी जांच : सीएमओ
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नही है। मामला गंभीर है। पूरे प्रकरण की जांच होगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें