फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सामान्य टिकट पर भी की जा सकेगी ट्रेनों में यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोविड के चलते आरक्षित किए गए रेलगाड़ियों के कोच अब अनारक्षित कर दिए गए हैं। जल्द ही यात्री पहले की तरह खिड़की से सीधे टिकट खरीद कर अनराक्षित कोच में सफर कर सकेंगे। पुरानी व्यवस्था बहाल होने से लोगों को प्रमुख ट्रेनों में सामान्य टिकट पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने कोरोना महामारी फैलने पर ट्रेनों से अनारक्षित बोगियों की व्यवस्था को खत्म कर दिया था। इसके बाद यात्रियों को द्वितीय श्रेणी के लिए भी पहले से रिजर्वेशन कराना होता था। इससे लोगों को काफी असुविधा होती थी। यह देखते हुए रेलवे ने पिछले वर्ष 10 दिसंबर से प्रतिदिन चलने वाली शटल व बेगमपुरा एक्सप्रेस पर सामान्य टिकट से यात्रा करने की व्यवस्था बहाल की थी। इन दोनों के अलावा अन्य ट्रेनों पर यात्रा करने के लिए लोगों को अभी तक सेकेंड सीटिंग का आरक्षण कराना पड़ता है। होली के त्योहार से पहले रेलवे मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है।
कोरोना के मामलों में कमी आने पर रेलवे की तरफ से लिए गए इस फैसले से आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। 28 फरवरी को पैसेंजर मार्केटिंग रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर विपुल सिंघल तरफ से दिए गए आदेश में बताया गया है कि कोरोना के पहले ट्रेनों में जिस तरह अनारक्षित कोच लगाए जाते थे। जल्द ही वे सभी ट्रेनों में लगने लगेंगे। मतलब यह कि यात्री बिना रिजर्वेशन के पहले की तरह जनरल बोगी में सफर कर सकेंगे। इस समय सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 31 जोड़ी से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाता है। पुरानी व्यवस्था बहाल होने से जिले वासियों को सफर में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें