सुल्तानपुर। प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री लगातार परेशान हैं। रविवार को भी छह ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं। हावड़ा से हरिद्वार तक जाने वाली कुंभ सुपर फास्ट एक्सप्रेस रविवार को तय समय से करीब एक घंटे लेट रही। फरक्का अप एक्सप्रेस का संचालन दो घंटे विलंब से किया गया। हिमगिरि अप एक्सप्रेस एक घंटे, श्रमजीवी अप एक्सप्रेस एक घंटे, सद्भावना डाउन एक्सप्रेस एक घंटे और सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस का संचालन भी करीब एक घंटे की देरी से किया गया। ट्रेनों के लेट होने से दिन भर यात्री परेशान रहे।