सुल्तानपुर। ठंड बढ़ने के साथ ही ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने लगा है। मंगलवार को भी ट्रेनों की लेटलतीपी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। माल्दाटाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। नई दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई। हरिद्वार से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन सुपर एक्सप्रेस ढाई घंटे और जम्मूतवी से हावड़ा तक जाने वाली हिमगिरि सुपर फास्ट डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना की गई।