सुल्तानपुर। जयनगर-आनंदविहार समेत तीन ट्रेनों का संचालन रविवार को तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया। प्रमुुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेेेशानी का सामना करना पड़ा। मेला स्पेशल अप ट्रेन रविवार को तय समय से करीब पांच घंटे की देरी से रवाना की गई। हावड़ा से जम्मूतवी तक जाने वाली हिमगिरि अप सुपर फास्ट ट्रेन का संचालन तय समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से किया गया। राजगीर से नई दिल्ली तक जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से रही। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।