फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 14 घंटे और उपासना एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे रही लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुंभ अप सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को तय समय से करीब 14 घंटे और उपासना डाउन एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे की देरी से रवाना की गई। इसके साथ आठ ट्रेनें तय कई घंटे देरी से रवाना की गईं। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली कुंभ अप सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को तय समय से करीब 14 घंटे विलंब से रवाना की गई। वाराणसी से लखनऊ तक जाने वाली शटल सुपरफास्ट अप एक्सप्रेस, माल्दाटाउन-दिल्ली फरक्का अप एक्सप्रेस, बेगमपुरा अप एक्सप्रेस और हिमगिरि अप एक्सप्रेस का संचालन एक घंटे विलंब से किया गया। जम्मूतवी से वाराणसी को जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस तीन घंटे, देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस करीब साढ़े नौ घंटे और अंबाला से बरौनी तक जाने वाली हरिहर डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। आठ प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी होने से यात्री परेशान रहेेे। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि रविवार को कुंभ अप व उपासना डाउन तय समय से काफी लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें