फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डायवर्जन रूट पर ट्रेलर खराब , दो किमी तक लगा जाम

Wed, 19 Nov 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
भदैंया के अयोध्या हाईवे वाले रूट डायजर्वन पर खराब हुआ ट्रेलर।  
विज्ञापन
भदैंया। दोमुहा-भुलकी मार्ग पर तिराहे के पास बुधवार शाम चार बजे एक ट्रेलर अचानक खराब हो गया। देखते ही देखते करीब दो किमी तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। दोमुहा चौराहे पर मौजूद पुलिस देर शाम तक जाम खोलवाने में जुटी रही।
विज्ञापन

टांडा-बांदा हाईवे के लोहरामऊ रेलवे ओवरब्रिज के चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर वाहनों को सौरमऊ से हनुमानगंज, दोमुहा होते हुए भुलकी मार्ग से गुजारा जा रहा है। शाम को भुलकी की ओर जा रहा ट्रेलर पखरौली के पास सड़क पर खराब हो गया। उसके खड़े होते ही धीरे-धीरे दो किमी तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। जीप, कार, ट्रक समेत अन्य वाहन फंस गए। विभिन्न वाहनों में सवार यात्री निकलने के लिए जूझते रहे।
बस से प्रतापगढ से अयोध्या जा रहे मोहित दूबे ने बताया कि दो घंटे से जाम में फंसे है। चांदा से बीकापुर जा रही बारात के वाहन जाम में फंस गए हैं। इसमें सवार विशाल, अमित और आयुष ने बताया कि अभी 40 किमी जाना है। यहीं अंधेरा हो गया है। प्रयागराज जा रही बस में बैठी मंजुला अपनी नतिनी सौम्या के साथ जाम मे फंसने से परेशान दिखी। बताया कि रात होने से घर कैसे पहुंचेंगे। देहात कोतवाल अखंडदेव मिश्र ने बताया कि कोई वाहन खराब हो गया है। पुलिस वाहनों का आवागमन बहाल करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें