फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन महीने बंद रहेगी गभड़िया नाले के पुल पर आवाजाही

विज्ञापन
गभड़िया नाला पुल। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गभड़िया नाला का पुल बृहस्पतिवार से तीन माह के लिए बंद कर दिया गया। इस बीच नाले पर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। बंदी के दौरान वाहनों को ओवर ब्रिज से गुुजारा जाएगा।
विज्ञापन

शहर के गभड़िया नाले के जर्जर पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण की स्वीकृति पिछले माह शासन ने दी थी। इसके लिए शासन ने करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये भी आवंटित किए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद पीडब्ल्यूडी कार्य शुरू करने की तैयारी में है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने पुल का निर्माण कराने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के निकट के गभड़िया नाला पुल को तीन माह के लिए बंद कर दिया।
जिला प्रशासन की अनुमति पर लोक निर्माण विभाग ने पुल से पूरब व पश्चिम दिशा को आने-जाने वाले वाहनों के लिए क्रॉसिंग पर स्थित ओवर ब्रिज का विकल्प दिया है। अधिशाषी अभियंता संतोष मणि तिवारी ने बताया कि बस स्टेशन से अमहट की तरफ जाने वाले वाहन, पैदल व साइकिल सवार समेत अन्य लोग क्रॉसिंग पर बने ओवर ब्रिज से गुजारे जाएंगे। इसी तरह अमहट से बस स्टेशन, चौक समेत अन्य जगहों पर आने-जाने वाले लोग भी ओवर ब्रिज से ही गुजर सकेंगे। 15 मार्च तक नाले के पुल का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें