फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केजीबीवी की छात्राओं को डीएम ने पढ़ाया गणित

विज्ञापन
केजीबीवी में छात्राओं को पढ़ाते डीएम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के निरीक्षण में पहुंचे डीएम फिर शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षा छह की छात्राओं को गणित पढ़ाया। छात्राओं से सवाल पूछे और कुछ के जवाब भी दिए। इसके बाद निर्माणाधीन छात्रावास और गोआश्रय स्थल का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम बृहस्पतिवार दोपहर विद्यालय पहुंचे और छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। विद्यालय की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वे सीधे कक्षा छह की क्लास में पहुंच गए। उन्होंने छात्राओं से गणित के कुछ सवालों के साथ सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे। कुछ छात्राओं ने प्रश्नों का उत्तर सही दिया गया। कुछ सवालों को डीएम ने समझाया। छात्राओं के शिक्षण स्तर को परखते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद विद्यालय में बने मिड-डे मील को चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। विद्यालय के निर्माणाधीन छात्रावास के निरीक्षण के दौरान कार्य धीमा पाया गया।
इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को तेजी लाने का निर्देश दिया। विद्यालय के लिए रास्ता बनवाने का निर्देश बीडीओ को दिया गया है। धनपतगंज के पड़रे गोआश्रय स्थल का जायजा लेते हुए पशुओं को पर्याप्त चारा व दाना देने का निर्देश दिया। पशु चिकित्साधिकारी को रोज अपना आगमन रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें