फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 45 दिन बाद बाईपास पुल से यातायात बहाल

Thu, 17 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पुल की मरम्मत के बाद गुजरते वाहन। -संवाद
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। अयोध्या बाईपास पर स्थित गोमती नदी पुल पर 45 दिन बाद बुधवार को आवागमन बहाल कर दिया गया। एनएचआई की ओर से दोबारा पुल की मरम्मत किए जाने के चलते आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इससे शहर तथा अन्य रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम भी लग रहा था।
विज्ञापन



सुल्तानपुर से अयोध्या बाईपास तथा टांडा-बांदा हाईवे पर टांटियानगर और कमनगढ़ के बीच स्थित गोमती नदी का पुल 1994 में बना था। छह महीने पहले इसके टूटे गर्डर की मरम्मत की गई थी। मरम्मत के चार माह बाद ही गर्डर फिर टूट गया था।


जिलाधिकारी के आदेश पर 30 जून से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। सप्ताह भर पहले पुल के गर्डर की मरम्मत कर ली गई थी। इसको पकने के लिए 15 अगस्त तक आवागमन पर रोक लगाई गई थी। पुल के सभी छह पिलरों पर नई तकनीक से एनएचआई की ओर से रिपेयर किया गया है। इसमें करीब 40 दिन लगे हैं। रिपेयर के बाद गर्डर को सेट होने में सप्ताह भर लग गया। बुधवार सुबह से आवागमन बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन




ढाबों की लौटी रौनक
बाईपास पुल से आवागमन बहाल होने से डेढ़ महीने बाद दो दर्जन ढाबों पर रौनक लौट आई है। सावन मेले में अयोध्या धाम जाने वाले लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। कमनगढ़, भुलकी, नेकराही, ओदरा, वजूपुर व लोलेपुर समेत कई गांव के रास्तों पर अब फिर वाहन दौड़ने लगे। वहीं दर्जन भर बैरियर और ट्रैफिक पुलिस को विशेष ड्यूटी से भी मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें