सुल्तानपुर। शहर में जाम और सड़क हादसों से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। किसी भी यातायात समस्या या मार्ग दुर्घटना की सूचना सीधे पुलिस को देकर तत्काल मदद मिल सकेगी। पुलिस ने इसके लिए टोलफ्री नंबर 8957348200 जारी किया है, जिस पर कॉल करते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचेगी और जाम खुलवाएगी।
पुलिस का दावा है कि सूचना मिलते ही डायल-112 के जरिये नजदीकी टीम को अलर्ट किया जाएगा और जाम खुलवाने या दुर्घटना की स्थिति को संभालने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। पुलिस ने अब हेलमेट के लिए अभियान भी चला रही है। पुलिस विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में 83, 2024 में 96 और 2025 में 101 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाइक चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट जरूर पहनाएं।