फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सोना-चांदी और नकदी के लिए व्यापारी को करना होगा इंतजार

Tue, 17 Sep 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड में आरोपियों की निशानदेही पर बरामद सोना, चांदी व नकदी पाने के लिए पीड़ित व्यापारी को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पीड़ित सराफा व्यापारी की ओर से दाखिल जमानतनामा सत्यापन के लिए सोमवार को सीजेएम कोर्ट से पुलिस व एआरटीओ के पास भेज दिया गया। जमानतनामा के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सोना, चांदी व नकदी रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन



कोतवाली नगर के ठठेरी बाजार में भरतजी सोनी की सराफा दुकान में 28 अगस्त को डकैतों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। भरतजी सोनी ने अज्ञात में डकैती का मुकदमा दर्ज कराया था। डकैती कांड के मास्टर माइंड विपिन सिंह व अन्य आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने डकैती का सोना, चांदी व नकदी बरामद की थी। बीते शुक्रवार को सीजेएम नवनीत सिंह ने बरामद सोना, चांदी व नकदी को वादी मुकदमा भरत जी सोनी के पक्ष के रिलीज करने का आदेश पुलिस को दिया था। कोर्ट ने वादी मुकदमा भरतजी सोनी को 1.50 करोड़ रुपये का निजी बंधपत्र और इतनी ही धनराशि का जमानतनामा दाखिल करने की शर्त लगाई थी।


वादी मुकदमा भरत जी सोनी ने निजी बंधपत्र दाखिल कर दिया था, लेकिन निर्धारित जमानतनामा दाखिल नहीं करा पाए थे। सोमवार को उन्होंने सीजेएम कोर्ट में जमानतनामा दाखिल कर दिया। कोर्ट ने जमानतनामा को सत्यापन के लिए पुलिस व एआरटीओ के पास भेज दिया है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पीड़ित व्यापारी को पुलिस सोना, चांदी व नकदी रिलीज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें