फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विंध्याचल-अयोध्या फोरलेन का शुरू हुआ निर्माण

Tue, 17 Sep 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के 13 गांवों से होकर गुजरने वाले मिर्जापुर-अयोध्या फोरलेन का निर्माण शुरू हो गया। करीब चार हजार करोड़ से बनाए जाने वाले फोरलेन के निर्माण का शिलान्यास एसडीएम कादीपुर ने किया। दो लेन मार्ग के फोरलेन में बदलने से सात जिलों के लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन



राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण ने मिर्जापुर-अयोध्या को जोड़ने वाले दो लेन मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृत दी थी। मार्ग मिर्जापुर से निकलकर भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर होते हुए अयोध्या को फोरलेन से जोड़ेगा। फोरलेन अखंडनगर क्षेत्र के 13 गांवों से होकर गुजरेगा। करीब चार हजार करोड़ रुपये से स्वीकृत मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने प्रशासन को भूमि अधिग्रहण करने का निर्देश दिया था।


अभी तक मार्ग निर्माण के लिए 3027 किसानों में 50 फीसदी से अधिक किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। इसे देखते हुए एनएचएआई ने मार्ग निर्माण की शुरुआत कर दी। सोमवार को एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी ने एनएचएआई के अधिकारियों की मौजूदगी में बरामदपुर कोटिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 135 ए को फोरलेन बनाने के लिए शिलान्यास किया।
विज्ञापन



एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक नुसरत उल्ला खान ने बताया कि अधिग्रहीत भूमि पर निर्माण शुरू करा दिया गया। बची भूमि के अधिग्रहण के लिए प्रशासन को कहा गया है। दो साल में निर्माण पूरा करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया गया है। इस मौके पर तहसीलदार कादीपुर घनश्याम भारतीय, कार्यदायी संस्था के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक अश्वनी कुमार डोगरा समेत अन्य मौजूद रहे।



मुआवजे की 25 करोड़ राशि बांटी
मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम ने बताया कि परियोजना के तहत चिह्नित दो गांव चकबंदी प्रक्रिया में हैं। भूमि चिह्नित कर ली गई है। चकबंदी अधिकारियों से बातचीत करके भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अभी तक करीब 25 करोड़ धनराशि मुआवजे की वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें