फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: व्यापारियों ने निकाली स्वदेशी अपनाओ जन जागरण पदयात्रा

Sat, 20 Sep 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर के बरौंसा बाजार में जन जागरण पदयात्रा निकालते भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदा​धिकार - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जयसिंहपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बरौंसा बाजार अध्यक्ष उदय प्रताप के नेतृत्व में शनिवार को कस्बे में स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। पदयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि शामिल हुए।
विज्ञापन

व्यापारी अपने हाथों में स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर लिए थे। व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि व्यापारी स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता पर बेचना शुरू करें। जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने कहा कि इस तरह की पदयात्रा जिले के सभी बाजारों में निकाली जाएगी। पदयात्रा में तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जगदंबा पांडेय, अनिल सिंह, अध्यक्ष पलिया देवापुर सचिन अग्रहरि, विपिन, नीलू मोदनवाल, रमेश कसौंधन, बच्चा लाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें