फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: व्यापारियों ने नए जीएसटी अधिकारियों से मांगा बेहतर तालमेल

Sun, 13 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जीएसटी विभाग में नवपदस्थ अधिकारियों और उद्योग व्यापार एसोसिएशन के बीच शनिवार को बेहतर समन्वय पर बैठक हुई। उपायुक्त एलएस शरण ने छोटे व्यापारियों से जीएसटी में पंजीयन कराने की अपील की। बताया कि खरीदारी के दौरान चुकाए गए जीएसटी को बिक्री के समय ग्राहकों से लिए गए जीएसटी में समायोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त रियाज अहमद ने बताया कि जीएसटी पंजीयन की प्रक्रिया आसान है। इसके लिए पैन, आधार, व्यापार स्थल का प्रमाण, बिजली बिल, किरायानामा या एनओसी, बैंक खाते का विवरण अथवा निरस्त चेक और फोटो जरूरी हैं। आवेदन जीएसटी पोर्टल अथवा विभाग के माध्यम से किया जा सकता है। बैठक के बाद उद्योग व्यापार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने सहायक आयुक्त द्वितीय तबस्सुम और सहायक आयुक्त मोबाइल स्क्वाड शशि प्रकाश मौर्य का स्वागत किया। इस मौके पर बाल गोविंद, सफीक खान, आसिफ अंसारी, नंदवंशी, कसीर अहमद, मेराज अहमद और अमर बहादुर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें