फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने जांच के नाम पर लगाया वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। व्यापारियों ने फूड अधिकारियों पर जांच के नाम पर वसूली के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत व्यापारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री से की है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि बाजारों के भ्रमण के दौरान व्यापारियों ने उनसे शिकायत की है।
विज्ञापन

जो व्यापारी व उद्यमी बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्हीं को अवैध वसूली के लिए परेशान किया जा रहा है। फूड अधिकारी बिना आई कार्ड के प्राइवेट व्यक्तियों के साथ व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शासन की ओर से समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी होता है कि फूड विभाग के अधिकारी जागरूकता कार्यक्रम चलाएं लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी से मिलकर फूड अधिकारियों के कार्य व्यवहार के बारे में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें