सुल्तानपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व नगर अध्यक्ष आनंद पांडेय की अगुवाई में व्यापारियों ने बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल से मुलाकात की। व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष को विभिन्न समस्याओं से संबंधित 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन की ओर से नियम विरुद्ध गृह कर, जल कर, नगर पालिका परिषद की दुकानों के किराए में बेतहाशा वृद्धि, नगर की चोक नालियों की सफाई, शुद्ध पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था समेत अन्य मुद्दा शामिल रहा।
अंत में नगर पालिका चेयरमैन ने व्यापारियों की समस्याओं को जल्द निस्तारित कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला संरक्षक राम निवास अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एजाज अहमद, जिला मीडिया प्रभारी जुबेर अहमद, नगर युवा अध्यक्ष अजमत खान, पीयूष तिवारी व सर्वेश बरनवाल आदि मौजूद रहे।