फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: जिला कारागार में दो कैदियों ने फांसी लगाकर जान दी, घटना से हड़कंप, अफसरों ने फोन बंद किया

Wed, 21 Jun 2023 04:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर जिला कारागार में दो कैदियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से हड़कंप मच गया है। अफसरों ने अपने फोन बंद कर लिए हैं।
विज्ञापन
जांच करने के लिए पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिला कारागार में हत्या के मामले में जेल में बंद दो कैदियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इतनी बड़ी घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


फारेंसिक व डॉग स्क्वाएड की सहायता से सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। कोतवाली नगर के गभड़िया के पास जिला कारागार स्थित है। बुधवार दोपहर जेल में दो कैदियों की संदिग्ध हालत में मौत के बाद सनसनी फैल गई।

बैरक में मौजूद अन्य कैदियों ने मामले की सूचना अधिकारियों दी। सूचना के बाद जेल के विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच की। घटना के बाद से जेल अधीक्षक का फोन बंद है। जिन दो कैदियों की जेल में मौत हुई है।
विज्ञापन


उनकी पहचान अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र निवासी करिया पासी व मनोज के रूप में हुई है। उधर, नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें