फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जंपर कटने से ढाई घंटे बंद रहा टीपीनगर उपकेंद्र

Fri, 26 Sep 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

दूबेपुर के पयागीपुर पारेषण उपकेंद्र में हाईटेंशन लाइन का जंपर कटने से लगभग 50 गांवों और 10 मोहल्लों में ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे हजारों उपभोक्ताओं को गर्मी व पेयजल संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूबेपुर। पयागीपुर स्थित पारेषण उपकेंद्र परिसर में हाईटेंशन लाइन का जंपर कटने से बृहस्पतिवार को ढाई घंटे तक टीपीनगर उपकेंद्र का संचालन बंद रहा। इस दौरान क्षेत्र के करीब 50 गांव और 10 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। हजारों उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी के पेयजल की परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पारेषण उपकेंद्र पयागीपुर से टीपीनगर उपकेंद्र को आने वाली एचटी लाइन की बिजली आपूर्ति सुबह 6.34 बजे अचानक फेल हो गई। जिससे पावरहाउस का संचालन बंद हो गया। लगभग एक घंटे तक पेट्रोलिंग करने के बाद पारेषण उपकेंद्र स्विच यार्ड में टीपीनगर फीडर का जंपर कटने से आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिली। अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त जंपर को जोड़कर सुबह नौ बजे टीपीनगर उपकेंद्र का संचालन बहाल कर दिया गया।
इस दौरान पयागीपुर, नारायनपुर, लक्ष्मणपुर, गभड़िया, महुअरिया के साथ कांशीराम कॉलोनी, दादूपुर, केंद्रीय विद्यालय परिसर, नवीन सब्जी मंडी परिसर, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय परिसर, सीएमओ कार्यालय परिसर, ट्राॅमा सेंटर, एआरटीओ दफ्तर व मेडिकल कॉलेज शैक्षिक परिसर दूबेपुर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके पहले बुधवार देर रात इमलीवीरन व हनुमंत नगर में ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण करीब दो घंटे तक कांशीराम फीडर की बिजली गुल रही। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें