फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विश्वकर्मा जयंती पर लाभार्थियों को टूल किट व धनराशि का चेक वितरित

Fri, 18 Sep 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रतीकात्मक चेक दिखाते लाभार्थी। स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विश्वकर्मा जयंती पर शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उद्योग विभाग की ओर से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों आंचल सिंह, दीपशिखा, रिंकी देवी, ज्योति विश्वकर्मा, रमेश चंद्र, दिलीप कुमार सहित अन्य को टूलकिट अतिथियों ने टूलकिट वितरित किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अमिश कुमार, प्रिया दुबे, आदर्श, महेश व आलिया बानो को डेमो चेक दिया गया। माटीकला योजना के तहत राहुल प्रजापति, सूरज, अरविंद, मुकेश को विद्युत चालित चाक व प्रमाण पत्र दिया गया। श्रम विभाग की ओर से निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के तहत शिव कुमारी, कुसुमा, गुमानी सहित अन्य को कन्या विवाह धनराशि दी गई।
शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा संकल्प अभियान के तहत जलाया गया। अन्य स्थानों पर दीये जलाए गए। सभागार में लगी प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष, एमएलसी, सहकारी बैंक के चेयरमैन योगेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य ने निरीक्षण किया। अतिथियों ने लोगों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें