फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गेहूं खरीद की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 27 Mar 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। संभागीय खाद्य नियंत्रक अशोक कुमार पाल ने बृहस्पतिवार को जिले में गेहूं खरीद की तैयारियों का जायजा लिया। अमहट स्थित मंडी समिति के सभाकक्ष में गेहूं खरीद के लिए आयोजित बैठक में उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्र प्रभारी विशेष रूप से ध्यान दें। बैठक के बाद संभागीय खाद्य नियंत्रक ने दूबेपुर विकास खंड के उतुरी सहित अन्य गांव के किसानों से मिलकर उन्हें गेहूूं बेचने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि जिस स्थान पर एक ट्रक से अधिक गेहूं रहेगा। वहां क्रय केंद्र प्रभारी स्वयं जाकर गेहूं खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गेहूं बेचने के लिए अब तक 5,360 किसान पंजीयन करा चुके हैं। गेहूं की खरीद के लिए जिले में 75 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों के मुताबिक, गेहूं की फसल तैयार होने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें