फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घरों में लोग करेंगे योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को लोग घर में ही योग का अभ्यास करेंगे। ऑनलाइन प्रशिक्षण में भी लोग योग की बारीकियों को सीखेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए कई दिनों से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को कामयाब बनाने के लिए शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा के सभी प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षिकाओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया था। एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण योग प्रशिक्षिकों ने विभिन्न तरह के योगासनों के बारे में जानकारी दी।
योगा वेलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय खैंचिला के योग प्रशिक्षक सुनील दत्त तिवारी कोरोना काल में लगातार ऑनलाइन योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी लोगों को ऑनलाइन योग सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षिका डॉ. पूनम सिंह एक जून से ऑनलाइन योगाभ्यास करा रही हैं। उन्होंने बताया कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए तथा महामारी से बचाव के तरीके प्रतिदिन जानकारी दी जा रही है। लोगों को बताए गए आसनों प्राणायाम, जलनेती, सूत्रनेती, वमन, सूर्य चिकित्सा, आहार चिकित्सा, नस्य कर्म से बहुत लाभ प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें