फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मेनका गांधी करेंगी उपकेंद्र का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से सदर तहसील के सरकौड़ा में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से मंजूर 33/11 केवी के विद्युत उपकेंद्र का शुक्रवार को शिलान्यास होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी की मौजूदगी में सूबे के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री रमाशंकर पटेल सब स्टेशन की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा तैैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अधिशाषी अभियंता द्वितीय अर्जुनराम बौद्घ के साथ सरकौड़ा में चिह्नित भूमि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री व सांसद मेनका गांधी को आमंत्रित करने वाले भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र से जानकारी ली।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र ने बताया कि सरकौड़ा ग्राम प्रधान ममता श्रीवास्तव ने उपकेंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराई है। एक्सईएन द्वितीय ने बताया कि सरकौड़ा में आसान किस्त योजना के प्रचार-प्रसार के लिए कैंप भी लगाया गया है। कार्यक्रम में विद्युत वितरण के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें