फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मुंबई से नहीं आएगी एलटीटी

Sun, 16 Aug 2015 11:43 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इटारसी-मुंबई रेलमार्ग पर हुए ट्रेन हादसे की वजह से सुल्तानपुर आने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल(एलटीटी) एक्सप्रेस का संचालन सोमवार को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


यात्री गाड़ी रद्द किए जाने से सैकड़ों यात्रियों के सामने गंतव्य तक पहुंचने की समस्या हो गई है। मुंबई रूट की कामायनी और जनता एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस का संचालन अस्त-व्यस्त हो गया है।

सोमवार को मुंबई से सुल्तानपुर आने वाली ट्रेन का फेरा निरस्त कर दिया गया है। रेल अफसरों के मुताबिक हादसे के बाद  रेलपथ बाधित होने से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुए ट्रेन निरस्तीकरण के आदेश से  जिले के सैकड़ों यात्रियों के आगे गंतव्य तक पहुंचने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें