फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पांच प्रदेश, कल पूरा देश : बंधु

Wed, 07 Jun 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर के अहिमाने में प्रदेश अध्यक्ष का भाषण सुनते अटेवा के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अटेवा वर्ष 2015 से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग कर रहा है। मौजूदा समय देश के पांच प्रदेशों में पेंशन लागू कर दी गई है। संगठन पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल करवाएगा। ये बातें अटेवा की ओर से निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहीं।
विज्ञापन



बुधवार को पुरानी पेंशन लागू करवाने के लिए रथ यात्रा जिले में पहुंची। सबसे पहले योगीवीर, उसके बाद शहर के तिकोनिया पार्क में रथ यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुरानी पेंशन के समर्थक मौजूद रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंधु ने कहा कि 2024 में पुरानी पेंशन बहाल होगी। जिस तरह पेंशनविहीन साथी आंदोलन से जुड़ रहे हैं, उससे तय है कि भविष्य में पेंशन वाली सरकार ही चुनेंगे। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक इसका जीता जागता उदाहरण है। हारने वाले मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि पुरानी पेंशन के मुद्दे को न स्वीकारना ही हारने का कारण बन गया।
विज्ञापन



इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, अंबेडकरनगर से अटेवा जिलाध्यक्ष रामबली त्रिशरण, अटेवा प्रदेश मंत्री संजय उपाध्याय और रमेश चंद्र त्रिपाठी, मंत्री धर्मेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रुकुमकेश यादव के साथ अंबेडकरनगर के कई लोग पहुंचे।


अयोध्या के जिला संयोजक विजय प्रताप सिंह भी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में सुल्तानपुर के स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, नर्सेज संघ, लेखपाल संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, सफाई कर्मचारी संघ के साथ अन्य विभिन्न संगठन के साथियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें