सुल्तानपुर। कादीपुर के नूरपुर अल्देमऊ गांव में शुक्रवार की रात की गई तीन युवकों को सात गोलियां मारी गई थी। पोस्टमॉर्टम में तीन गोली चिकित्सकों ने शवों से निकाली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाली बात भी सामने आई है। दो चिकित्सकों के पैनल की रिपोर्ट ने इसका खुलासा किया है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर अल्देमऊ गांव के पास बीते शुक्रवार की रात शिव कुमार सिंह, देव नारायण पांडेय निवासी जलालपुर और प्रशांत सिंह निवासी नूरपुर अल्देमऊ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को डॉ. महेंद्र मौर्य और डॉ. सीएल रस्तोगी के पैनल ने तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया था। पोस्टमॉर्टम में शिव कुमार सिंह के शरीर से एक गोली मिली है। रिपोर्ट की मानें तो शिव कुमार सिंह के दाहिने सीने के बगल से गोली मारी गई थी। देव नारायण पांडेय को भी एक गोली मारी गई थी। देव नारायण पांडेय के बाएं कंधे के नीचे गोली मारी गई थी। गोली हार्ट को छेदती हुई निकल गई थी। प्रशांत सिंह को सबसे ज्यादा पांच गोली मारी गई थी। प्रशांत के शरीर से चिकित्सकों ने दो गोली बाहर निकाली है। दो गोलियों का साइज एक सेंटीमीटर है।