फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन युवकों की मौत: बंद रेलवे क्रासिंग पार करते समय चपेट में आया; बाइकों की भिड़ंत में दो की गई जान

Sun, 13 Apr 2025 10:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक बंद रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो की जान चली गई। घटना से घरों में रोना-पिटना मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार की रात अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। थोड़ी सी लापरवाही ने तीन घरों को गम में डुबा दिया। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के बघराजपुर निवासी संदीप चौरसिया पुत्र राम किशोर सेल्समैन का काम करता था। वह निजी काम से पयागीपुर की तरफ जा रहा था। रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी वह रेलवे क्रासिंग पार कर रहा था। इसी समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- जरा ध्यान दें: रफ्तार और शराब नहीं... मोबाइल की वजह से हो रहे सबसे ज्यादा हादसे, हैरान करने वाले आंकड़े
विज्ञापन


दूसरी घटना देर रात कोतवाली नगर क्षेत्र के गोडवा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। यहां बाइक सवारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान अमन राय (24) पुत्र इंद्र प्रकाश, निवासी इमलिया कला, थाना कोतवाली नगर एवं बृजभूषण शर्मा (42), निवासी इमलिया खुर्द, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि एक युवक की मौत रेलवे क्रासिंग पार करते समय हुई है। जबकि, दो अन्य युवकों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें