फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्राओं से अश्लील हरकत करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार पुलिस ने छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह के मुताबिक, उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह शनिवार को कांस्टेबल समरजीत यादव के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सराय गोकुल के पास स्थित निजी शिक्षण संस्थान के पास सूरज दुबे छात्राओं पर फब्तियां कसते हुए मिला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दूसरा मामला इटवा मलनापुर जूनियर हाईस्कूल के पास का है। यहां उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव व कांस्टेबल महेंद्र भार्गव ने दो युवकों गोलू मौर्या व रवि विश्वकर्मा निवासी बल्दीराय को छात्राओं को अश्लील इशारे करते हुए पकड़ लिया। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि तीनों युवकों के विरुद्ध धारा 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें