धम्मौर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्रसारित वीडियो का संज्ञान लिया था। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार युवकों में धम्मौर निवासी पंकज मौर्य (20), समनाभार निवासी गुफरान (20) और मोहम्मद आकिब (19) शामिल हैं। इनका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रख रही है। संवाद