फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन उपकेंद्र बंद, चार घंटे तक दो लाख की आबादी प्रभावित

Thu, 23 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रानीगंज गांव में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते बिजलीकर्मी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
कूरेभार, बंधुकला। बरसात के कारण बृहस्पतिवार को बिजली संयंत्रों में सीलन से खराबी आ गई। जिससे कूरेभार, धनपतगंज और असरोगा के तीन विद्युत उपकेंद्र बंद हो गए। बिजली ठप रहने से चार घंटे तक करीब दो लाख आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे 220 केवी पयागीपुर पारेषण उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन में लोलेपुर वितरण उपकेंद्र के पास इंसुलेटर पंक्चर हो गया। जिससे कूरेभार और धनपतगंज वितरण उपकेंद्र ठप हो गए। एक साथ दो उपकेंद्र बंद होने से इंजीनियर सकते में आ गए और कर्मचारियों ने घंटों खोजबीन की। शाम सात बजे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल की गई। बनरहा, सेउर, सहरी समेत सैकड़ों गांवों में करीब छह घंटे बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। अवर अभियंता रवींद्र तिवारी ने बताया कि सीलन से दिक्कत आ रही है।
असरोगा उपकेंद्र में खराबी
दोपहर करीब डेढ़ बजे बंधुआकला के पास हाईटेंशन लाइन में खराबी आई। इससे असरोगा विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इसके तीनों फीडर बंधुआकला, दाउदपुर और मंझना के सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे बाजार में कारोबार प्रभावित रहा। उपखंड अधिकारी अभिषेक ने शाम करीब साढ़े पांच बजे खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें