मोतिगरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय सुल्तानपुर के तीन विद्यार्थियों का चयन दक्षिणा फाउंडेशन के दो वर्षीय कोचिंग के लिए हुआ है। योजना के तहत आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को पूरी तरह निशुल्क कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है।
जेएनवी के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर घोषित परिणाम में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुल्तानपुर की कक्षा 10 की छात्रा अंशिका, मोतिगरपुर ब्लॉक के डड़वाकला गांव की रिया यादव व शिवम यादव ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। तीनों आगे की शिक्षा बंगलुरू में प्राप्त करेंगे। (संवाद)