फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में तीन विद्यार्थी सफल

Wed, 18 Mar 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मोतिगरपुर के प्राथमिक विद्यालय डंड़वाकला द्वितीय में सम्मानित हुए तीन बच्चे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोतिगरपुर/कुड़वार। प्राथमिक विद्यालय डड़वाकला द्वितीय के तीन छात्रों ने नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में बाजी मारी है। बुधवार को विद्यालय परिसर में हुए समारोह में ग्राम प्रधान कपिल देव यादव और अभिभावकों की उपस्थिति में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय में कुल 62 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें से पांच छात्रों ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था। मंगलवार को घोषित परिणाम में अंश जायसवाल ने पच्चीसवीं, कार्तिक यादव ने पैंतीसवीं और आराध्या सोनी ने पचपनवीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, विद्यालय की सहायक अध्यापिका रूपम वर्मा ने अतिरिक्त समय देकर परीक्षा की तैयारी कराई। प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश वर्मा, सहायक अध्यापक अनिल सोनी, जूही शुक्ला, मायाराम आदि ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताई है। उधर, कुड़वार के बखतपुर निवासी उद्भव आदित्य ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके पिता अनिल कुमार बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। उद्भव आदित्य ने गत 13 दिसंबर को सुल्तानपुर में आयोजित नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें