फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुठभेड़ में सीतापुर के तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
1. पुलिस की मुठभेड़ में घायल बदमाश। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
जयसिंहपुर। पुलिस ने शुक्रवार भोर एक मुठभेड़ के बाद सीतापुर के 50 हजार रुपये के इनामी सहित चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बदमाशों के पास से पुलिस ने 17.50 लाख रुपये कीमत की जेवर, 11.50 लाख रुपये नकद, अवैध असलहे और चोरी का सामान बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए जयसिंहपुर पुलिस पीढ़ी टोल प्लाजा के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति एसयूवी (जीप कंपास) से चोरी की नीयत से घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भाग निकले।

पुलिस ने इनका पीछा किया। खुद को घिरा देखकर देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर निवासी अनिकेत चौहान, इमलिया थाना के बीबीपुर निवासी आकाश और रेउसा थाने के मथुआपुर निवासी मिथिलेश चौहान घायल हो गए। तीनों के पैर में गोली लगी है जबकि बीबीपुर के अजय को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

घायल बदमाशों को सीएचसी जयसिंहपुर में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अनिकेत 50 हजार रुपये का इनामी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि काफी समय से आसपास के जिलों में चोरियां कर रहे थे। शुक्रवार को भी चोरी करने की नीयत से ही आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें