फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवती की मौत मामले में तीन को भेजा जेल

Thu, 18 Sep 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घर से फोटो कॉपी कराने के लिए निकली युवती की मौत के मामले में कुड़वार पुलिस ने मंगलवार शाम एसीजेएम मयूरेश श्रीवास्तव की अदालत में तीन आरोपियों को पेश किया।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को आत्महत्या के लिए उकसाने, अपहरण व अन्य आरोपों में आरोपी बनाया है। आरोपियों की रिमांड स्वीकृत कर अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

कुड़वार थाने के एक गांव की युवती के परिजन ने पिछले एक सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप के मुताबिक, 30 अगस्त को उनकी पुत्री कुछ कागजातों का फोटो स्टेट कराने के लिए घर से साइकिल से निकली थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी, तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। अगले दिन सुबह गांव के बाहर बाग में पेड़ के सहारे शव लटका मिला था। घर वालों के विरोध के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। परिजन ने गांव के ही दो युवकों पर संदेह व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस की जांच में नई कहानी सामने आई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने मामले में कुड़वार थाने के धरावां-दक्षिण पट्टी निवासी आरोपी अरमान, अमेठी के मुसाफिरखाना थाने के तकिया-जमुवारी के रहने वाले रिश्तेदार सगीर अहमद व उसकी पत्नी सरवर जहां का नाम सामने लाते हुए उन्हें आरोपी बनाया है।

पुलिस ने आरोपियों पर अपहरण, आत्महत्या के लिए उकसाने व छिपाने के आरोप संबंधी धाराएं लगाई हैं। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा हटाकर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें