सुल्तानपुर। जिला जज संतोष राय के निर्देश पर अमहट स्थित जिला कारागार में न्यायिक मजिस्ट्रेट आशालिका पांडेय की ओर से ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें तीन बंदियों को उनकी ओर से जिला कारागार में बिताई गई अवधि को सजा मानकर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम शशि कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सतीश कुमार मगन ने जिला जज संतोष राय के आदेश पर जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोषसिद्ध बंदियों की अपील के संबंध में जानकारी की गई। कारागार अधीक्षक की ओर से बताया गया कि इस समय जिला कारागार में निरुद्ध सभी दोषसिद्ध बंदियों की अपील उच्च न्यायालय में दायर की जा जुकी है।