फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

Wed, 21 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। जलपा नहर सैफाबाद के पास मंगलवार दोपहर दो बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार प्रतापगढ़ जिले के परदहा सुमेर भाटपट्टी, आसपुर देवसरा निवासी माल जी तिवारी (55) व शनिलेश (40) घायल हो गए। बाइक कौन चला रहा था, यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार सैफाबाद निवासी राजकुमार यादव (36) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। तीनों को पीपी कमैचा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें