मोतिगरपुर। लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार धधुंआ (पारसपट्टी) निवासी प्रमोद कुमार (36) उनकी पत्नी पूनम (34) व दूसरी बाइक पर सवार कादीपुर के मालापुर निवासी निखिल (18) घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। निखिल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)